अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

53 भवनों को मिला नोटिस, 15 जुलाई से चलेगा प्रशासनिक बुलडोजर।

53 भवनों को मिला नोटिस, 15 जुलाई से चलेगा प्रशासनिक बुलडोजर।

अम्बेडकरनगर-उत्तर प्रदेश।

अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर नगर के अकबरपुर मार्ग पर स्थित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित किए गए 53 मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 जुलाई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर निर्माण न हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस नोटिस में बताया गया है कि विभाग की ओर से राजस्व टीम के सहयोग से अतिक्रमण वाले हिस्से का सीमांकन पहले ही करा लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सड़क के मध्य से निर्धारित मानक दूरी के भीतर आने वाले सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। कई व्यापारी नोटिस मिलने के बाद से परेशान हैं और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है और इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में प्रभारी उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रहेगी। आदेश का कड़ाई से पालन कराते हुए चिन्हित सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216