images 3 - नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

images 3 - नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा बाजार इलाके में शुक्रवार को शारदा सहायक बड़ी नहर में कूदकर जान देने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांच दिन की लगातार खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया। युवती की पहचान ग्राम गोविंदपुर खानपुर निवासी सविता गौड़, पुत्री दिवंगत बजरंगी गौड़ के रूप में हुई है। देवगढ़ पुलिया के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना 6 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई थी जब सविता गौड़ घर से निकली और बिल्हार घाट स्थित नहर किनारे पहुंचकर अचानक उसमें कूद गई। राहगीरों ने यह देखकर तुरंत महाराजगंज थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और SDRF तथा स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। SDRF, गोताखोर टीम और पुलिस ने मिलकर नहर में कई किलोमीटर तक लगातार खोजबीन की, लेकिन शुरू में कोई सुराग नहीं मिला। अंततः पांचवें दिन देवगढ़ पुलिया के पास शव बहकर मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद चौकी प्रभारी चित्रेश प्रताप सिंह की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *