images 2 - 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

images 2 - 18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ पर 18 वर्षीय युवती का शव लटका मिला। मृतका की पहचान मोहनी रावत, (पुत्री) राम प्रकाश रावत, निवासी सीवन के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, मोहनी सोमवार शाम शौच के लिए बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। पहले परिवार वालों ने सोचा कि वह किसी पड़ोसी के यहां होगी, लेकिन जब लंबे समय तक कोई पता नहीं चला तो तलाश शुरू की गई। उसी दौरान गांव की सीमा के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। शव दिखाई देने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। 

सूचना मिलने पर पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसके सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *