images 1 2 - 15 साल की मासूम से वीडियो बनाकर बार-बार शारीरिक शोषण।

15 साल की मासूम से वीडियो बनाकर बार-बार शारीरिक शोषण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

15 साल की मासूम से वीडियो बनाकर बार-बार शारीरिक शोषण।

images 1 2 - 15 साल की मासूम से वीडियो बनाकर बार-बार शारीरिक शोषण।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप में एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह शर्मनाक मामला थाना इनायतनगर के बारून चौकी अंतर्गत सोधियावा गांव का है। गांव की ही एक नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने अपने ही मोहल्ले के शाहरुख (पुत्र) फूल मोहम्मद—पर आरोप लगाए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। वीडियो बनवाने के बाद भी आरोपी ने दोबारा कुकृत्य को अंजाम दिया, जिससे लड़की की जिंदगी दांव पर लग गई।

थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने खुलासा किया कि किशोरी की शिकायत पर POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने तुरंत सक्रिय होकर विशेष टीम गठित की, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल की सजा सुनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *