images 3 1 - विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी।

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी।

images 3 1 - विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के सोहावल थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनाही में स्थित मीरपुर कांटे गांव में मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तुरंत सोहावल के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रौनाही की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी चंद्रहास मिश्रा ने मृतका का पंचनामा भरकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रौनाही के एसएचओ लाल चंद सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *