1739118797808 - इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत,वर्चस्व को लेकर हुआ था विवाद।

इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत,वर्चस्व को लेकर हुआ था विवाद।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत,वर्चस्व को लेकर हुआ था विवाद।

1739118797808 - इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत,वर्चस्व को लेकर हुआ था विवाद।

अयोध्या
अयोध्या के कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर में बीते शुक्रवार की वर्चस्व को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने बाइक सवाद दो युवकों पर थार चढ़ा दिया था,जिसमें एक युवक की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी,घायल दूसरे युवक की भी मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गई।
शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे बनवीरपुर गांव के शैलेंद्र सिंह भाई और चचेरे भाई के साथ खेत से घर लौट रहे थे। शैलेंद्र का आरोप है कि गांव के अर्पित दूबे ने थार से तिराहे के पास तीनों को रौंद दिया। इसमें कप्तान सिंह (31) वर्ष, चचेरा भाई आलोक सिंह (27) वर्ष कुचल गए। इलाज के दौरान कप्तान सिंह की शनिवार सुबह मौत हो गई।
हालत गंभीर होने के बाद जिला अस्पताल से आलोक को मेडिकल कालेज रेफर किया गया था,जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। रविवार को इलाज के दौरान आलोक की भी मृत्यु हो गई है। शैलेंद्र के अनुसार गाड़ी में अर्पित के बगल गोपालपुर निवासी सुनील जायसवाल बैठा था। पुलिस ने केस दर्ज कर अर्पित दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार के रवि प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को इलाज के दौरान आलोक सिंह की भी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव पैतृक आवास लाया गया। बनवीरपुर निवासी कप्तान सिंह का गांव निवासी अर्पित दुबे से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर रात कप्तान सिंह अपने चचेरे भाई आलोक सिंह के साथ खेत की रखवाली करके वापस लौट रहे थे कि देर रात लगभग 10:30 बजे थार से आ रहे अर्पित दुबे ने उन्हें रौंद दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया,वहां इलाज के दौरान कप्तान सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में आलोक सिंह को लखनऊ रेफर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *