अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर में भाजपा के अंदर बगावत के संकेत, टिकट के एक दर्जन दावेदारों ने नामांकन सभा का किया बहिष्कार।

मिल्कीपुर में भाजपा के अंदर बगावत के संकेत, टिकट के एक दर्जन दावेदारों ने नामांकन सभा का किया बहिष्कार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में भाजपा के भीतर असंतोष की स्थिति सामने आई है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा सहित एक दर्जन से अधिक टिकट के दावेदारों ने पार्टी प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम से किनारा कर लिया। यह घटना तब सामने आई जब प्रदेश सरकार के आधे से अधिक कैबिनेट और राज्य मंत्री नामांकन जनसभा में मौजूद थे।

हालांकि, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और टिकट के दावेदार चंद्रकेश रावत ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन सभा में शिरकत की और जनसभा को संबोधित भी किया। लेकिन अन्य प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति ने पार्टी के अंदर मतभेद की स्थिति को उजागर कर दिया है।

पार्टी के अंदर यह विरोध नामांकन के पहले दिन से ही दिखाई देने लगा है, जो आगामी चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है। अब प्रदेश नेतृत्व के सामने कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों के बीच पैदा हुई कड़वाहट को दूर करने की बड़ी चुनौती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व विधायक की अनुपस्थिति पार्टी के लिए चिंता का विषय है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के नंबर पर भी फोन लगाकर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। वहीं सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा अपने आवास पर मीटिंग कर रहे हैं या मीटिंग कैसी थी यह बात सामने नहीं आ सकी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216