
श्रीरामनगरी में शक्ति उपासना की धूम, पंडालों में उमड़ी आस्था।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी शचित उपासना में लीन है। अमूमन श्रीराम के मंत्रों से गूंजने वाली नगरी में माता दुर्गा की स्तुति व जयकारे गूंज रहे हैं। अयोध्या बुधवार की रात से ही शक्तिमय हो उठी है। कलश पूजन के साथ ही पंडालों में माता का आह्वान किया गया और प्रतिमाओं के पट जैसे ही खुले, पंडालों में आस्था उमड़ पड़ी। फिर दिन और रात एक हो गए, पूरा शहर रतजगा कर रहा है। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। पंडाल में कहीं सप्तशती के मंत्र तो कहीं माता के भजन गूंज रहे हैं। पूरे शहर में भव्य सजावट की गई है, रोशनी से शहर नहा उठा है। अब 12 अक्टूबर तक रामनगरी अनवरत खत भर उत्सव मनाएगी। इस चार दुर्गा पूजा महोत्सव का उल्लास भी चरम पर है क्योंकि पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद श्रीरामलला टेंट से निकलकर भव्य महल में विराजे हैं। इसका उल्लास प्रकट करने के लिए इस चार नई परंपरा शुरू की गई है। शहर के पूजा पंडालों में रात आठ बजे एक साथ मां की महाआरती की जा रही है।
शाम होते ही पंडालों में सजे मां के नयनाभिराम दृश्यों को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। कई पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन उत्सव की भव्यता बड़ा रहा है। शहर के चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, देवकाली आदि क्षेत्रों में महोत्सव का उल्लास से सुबह से लेकर देर रात तक छलकता नजर आ रहा है। यही हाल अयोध्या धाम का है। जगह-जगह सजे पूजा पंडालों की भव्यता देखते ही बन रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More