
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र पर मारपीट का आरोप।
अयोध्या।
अयोध्या जिले सांसद अवधेश प्रसाद के (पुत्र) अजीत प्रसाद पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित रवि तिवारी निवासी ग्राम पलिया रिसाली हनुमतनगर थाना पूराकलंदर ने सांसद अवधेश प्रसाद के (पुत्र) अजीत प्रसाद पर जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में रवि तिवारी ने आरोप लगाया कि अकबरा निवासी शीतला प्रसाद अपनी भूमि बेचना चाहते थे। जिसके बयाना के तौर उसने एक लाख रुपये शीतला को दिया था। जिसके बाद उसकी मध्यस्थता से खातेदार ने अजीत प्रसाद व लाल बहादुर के नाम बैनामा कर दिया तथा उसे एक लाख का चेक दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह 21 सितम्बर की दोपहर स्टेट बैंक सिविल लाइन के सामने खड़ा था जहां से अजीत प्रसाद व राजू यादव व 15-20 अज्ञात लोगों ने उसे अपने वाहन पर बिठा लिया। तथा उसे लेकर रिकाबगंज की ओर मारपीट करते लेकर गए। तहसील के पास गाड़ी खड़ी करके एक लाख रूपये वापस लेने का वीडियो बनाया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से उतार दिया।
कोतवाली नगर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More