
छेड़छाड़ के आरोपी दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट।
अयोध्या।
अयोध्या अपर सिविल जज तृतीय/एसीजेएम की अदालत से छेड़खानी के मामले में अभियुक्त बनाए गए, उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप को कोर्ट में हाजिर करने को लेकर गैर जमानती वारंट का आदेश पारित किया है। वर्ष 2023 में अयोध्या जिले के थाना कोतवाली बीकापुर में तैनात रहे, उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप यादव पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा।
पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली बीकापुर में नौ अप्रैल, 2023 को छेड़छाड़ के अपराध में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी की जमानत सेशन कोर्ट से 21 अप्रैल, 2023 को हुई। मुकदमा की सुनवाई अपर सिविल जज तृतीय / एसीजेएम की अदालत में विचाराधीन है। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी उपस्थित नहीं हुए और ना ही हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
पीड़िता के अधिवक्ता ने आरोपी के विरुद्ध एनबीडब्लू का आदेश पारित करने की कोर्ट से मांग की। न्यायालय ने आरोपी की अनुपस्थिति को कोर्ट की अवज्ञा मानते हुए गैर जमानती वारंट का आदेश पारित किया। साथ ही पत्रावली में 10 अक्तूबर के लिए तिथि नियत की है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More