पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।
अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के साथ जिला अयोध्या में आयोजित हो रहे, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बायोमेटिक सेन्टर व कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सी0सी0टी0वी0 कैमरे से की जा रही मॉनिटरिंग प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व अभ्यर्थियों के पेपर को देखा। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज में चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया गया।
जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2024 को प्रथम पाली में आयोजित 12 परीक्षा केन्द्रों पर 4632 अभ्यर्थियों में से 3367 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थित हुए। प्रथम पाली में 72.69 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गयी। इसी क्रम में द्वितीय पाली में आयोजित 12 परीक्षा केन्द्रों पर 4632 अभ्यर्थियों में से 3409 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थित हुए। द्वितीय पाली में 73.60 प्रतिशत अभ्यर्थी की उपस्थिति रही।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More