
रिश्वत लेकर भाग रहे लेखपाल को दौड़ाकर किया गिरफ्तार।
अम्बेडकरनगर_उत्तर प्रदेश।
अम्बेडकर नगर जिले में महरुआ थाने के खंडहरा गांव में तैनात लेखपाल जितेंद्र वर्मा को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या की एंटी करप्शन टीम ने पैमाइश के नाम पर दस हजार घूस लेने वाले लेखपाल को गिरफ्तार किया है। लेखपाल के घूस मांगने की शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की गई थी।
सूचना के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव के लेखपाल जितेंद्र कुमार वर्मा पर गांव निवासी संदीप ने पैमाइश के नाम पर घूस मांगने का शिकायत एंटी करप्शन टीम अयोध्या से की थी। बताया की जमीन की नाप के नाम पर लेखपाल ने पैसे मांगे, जिसके बाद मामले की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने आज लेखपाल को दस हजार रुपए घूस लेते महरुआ के खड़हरा से गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है घूस ले रहा लेखपाल टीम को देखकर भागने लगा, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेकर भाग रहे लेखपाल को दौड़ाकर पकड़ा। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को थाने ले गई।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More