अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे मे सामुहिक दुष्कर्म के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। गैंग रेप के आरोपी मोईद खान की अवैध संपत्तियों की रिपोर्ट प्रशासन द्वारा तैयार कराई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर इसकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है। मुख्य आरोपी मोईद खान की उन भूमियों की तलाश में राजस्व टीमें जुटी हुई है जो उसने अवैध तरीके से अर्जित की है या फिर जो सरकारी जमीन पर हैं और उन पर मोईद खान ने अवैध कब्जा कर वहां इमारतों का निर्माण कर लिया है।
उप जिलाधिकारी सोहावल ने बताया कि मोईद खान के उस निर्माण को मंगलवार को ढहाया जाएगा, जिसमें पुलिस चौकी संचालित थी। वह कब्रिस्तान की भूमि है। जिस भवन में बैंक संचालित है उसकी कुछ भूमि तालाब की भूमि में है। उन्होंने बताया कि अन्य भूमि की भी जांच की जा रही है। आरोपी मोईद खान के करीब आधा दर्जन अवैध कब्जों की जानकारी राजस्व टीम को प्राप्त हुई है।
जांच के लिए राजस्व विभाग की तीन टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें 7 दिनों से भदरसा में आरोपी के द्वारा अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की छानबीन में लगी हुई है। बेकरी के निकट रोड पर निर्मित शॉपिंग कंपलेक्स की दुकानें खाली कराई जा रही हैं। इसमें चल रही पंजाब नेशनल बैंक की भदरसा शाखा को भी खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार बताया कि पुलिस चौकी सहित अन्य जमीनों की पैमाइश करके शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार व लेखपालों के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More