गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह पीड़ित महिला के पक्ष में उतरे।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह जिला महिला अस्पताल में रेप पीड़ित बालिका से मुलाकात की , सपा के पीडीए पर उठाए सवाल, कहा क्या यही पीडीए है, क्या निषाद समुदाय पीडीए में नहीं आता है, आज पीडीए का कोई भी व्यक्ति इस बालिका के साथ नहीं है।
विधायक अभय सिंह ने कहा 12 वर्ष की बालिका के साथ दरिंदगी की गई है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है, मुख्यमंत्री ने भी सदन में यह बात कही है, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ये बच्ची खेतों में काम करने जाती थी, बहला फुसला कर उसके साथ हैवानियत की गई, दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस बात का पता करें कि उनके पास कौन सी अवैध प्रॉपर्टी है, कौन सा धंधा करते थे यह लोग, यह भी पता चला है यह पहली लड़की नहीं है इसके पहले भी कई लड़कियां दुष्कर्म का शिकार हुई है, इन आरोपियों ने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है, इस मामले को दबा दिया गया, उनकी शिकायत सुनी नहीं गई, पीडीए वाले लोग थे, क्या निषाद समुदाय पीडीए में नहीं आता है, क्या पिछड़ी जाति एक जाति के लिए बना है,क्या पीडीए केवल अल्पसंख्यक के लिए बना है, पीडीए का नारा लगाने वाले आदमी क्या आज यहां दिखाई पड़ रहे हैं। विधायक अभय सिंह के साथ अन्य लोग रहे मौजूद।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More