स्वास्थ्य राज्य मंत्री बोले- अयोध्या से हार के सवाल पर अजीब स्थिति होती है।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रविवार को शक्ति केंद्र कहुआ पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात खत्म होने के बाद मौजूद ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के नेता एवं विधायक से जब मीडिया सवाल पूछता है, तो अजीबोगरीब स्थित हो जाती है। क्योंकि हिंदुत्व का केंद्र कहे जाने वाले अयोध्या धाम से हम लोकसभा का चुनाव हार गए, 400 वर्षों के बाद भव्य राम मंदिर बनने के बाद लोगों ने भाजपा को वोट नहीं किया और जिन्होंने वोट नहीं दिया वह भी अब पछता रहे हैं।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनता से कहा कि अयोध्या हार की भरपाई करने का मौका आपके पास है। क्योंकि मिल्कीपुर में उपचुनाव है भारी से भारी संख्या में घरों से निकलकर भाजपा को वोट करें। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर संयोजक अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, खुन्नू पाण्डेय मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, राम सजीवन मिश्रा, श्याम नारायण पाठक, अभिषेक तिवारी, अखिलेश पांडे मौजूद रहे।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More