सिपाही पर शारीरिक शोषण व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला
कानपुर।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अयोध्या जिले में तैनात एक सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सिपाही तीन साल से उनका शारीरिक शोषण कर रहा है। बुधवार को पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच अयोध्या जिले के एक थाने में तैनात सिपाही से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद मदद करने के बहाने सिपाही घर आने-जाने लगा। एक दिन मौका पाकर सिपाही ने नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर पिला दिया और बेसुध होने सिपाही ने उनका शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद करीब चार साल में कई बार आरोपी उसका शारीरिक शोषण किया। कई बार सिपाही अपने तैनाती स्थल स्थित आवास भी ले गया और अवैध संबंध बनाए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
महाराजपुर थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि महिला थाने नहीं आई है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए जरूर हुई है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More