अयोध्या श्रीरामनगरी में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 मई को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। श्रीरामलला का दर्शन करेंगी। हनुमानगढ़ी भी जाएंगी। शाम को सरयू आरती में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन से संपर्क किया है।
राष्ट्रपति करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगी। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगी, इसके बाद राम मंदिर जाएंगी। राष्ट्रपति 1 मई की शाम चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी 30 अप्रैल से तीन मई के बीच अयोध्या आ सकते हैं।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More