पति ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला, फिर खुद को लगा ली फांसी।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में घर के अंदर छत पर टीन शेड की चद्दर के नीचे पति ने पत्नी का गला रेत कर, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार की सुबह मृतक की बेटी चाय देने पहुंची, तो दोनो को खून से लथपथ देख आवक रह गई। घटना की जानकारी होते ही CO सिटी शिवम मिश्रा ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
गुरुवार सुबह घर के अंदर छत पर टीन शेड के नीचे फिरोजपुर कला गांव निवासी किसमतुल निशा (पत्नी) अफाक खून से लथपथ व अफाक (पुत्र) सुनीर अहमद फांसी से लटका मिला। सुबह जब मृतकों की छोटी बेटी आशिफा चाय लेकर छत पर पहुंची, तो घटना देख अवाक रह गई। हल्ला गुहार करते हुए छत से नीचे आई उसके बाद मृतक के बेटो सहित अगल बगल के लोग छत पर पहुंचे।
घटना की सूचना परिजनो ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दंपति के पांच संताने है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी अपराध निरीक्षक यदुवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचने पर मृतका का गला चापड़ से रेता मिला,वही पति टीन शेड में लगी बांस में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना का कोई विशेष कारण अभी जानकारी में नही आया है। मृतका के भाई कुड़वार कस्बा निवासी तस्लीम (पुत्र) अब्दुल रहमान की लिखित सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि मृतक मानसिक बीमार चल रहा था जिसका इलाज भी चल रहा था लेकिन इलाज का कोई पर्चा नही मिला है।