जज के बेटे ने लखनऊ में लगाई फांसी, सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार।
अयोध्या।
अयोध्या विशेष न्यायाधीश एनआईए लखनऊ विवेकानंद शरण त्रिपाठी के बेटे अजितेश त्रिपाठी (17) का सरयू तट पर बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विवेकानंद शरण त्रिपाठी अपने परिवार के साथ लखनऊ में बटलर पैलेस स्थित आवास में रहते हैं। उनके बेटे ने जेईई मेन 2024 की परीक्षा दी थी, जिसमें असफल हो गए। इससे खिन्न होकर बुधवार की रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।उनके पिता विवेकानंद शरण त्रिपाठी मूलरूप से देवरिया के रहने वाले हैं।
अंतिम संस्कार के दौरान अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय अशोक कुमार दुबे व सिविल कोर्ट के कई न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।