
सुल्तानपुर जिले में एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक में टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, वही कार सवार दादी व पोता घायल हो गए। इलाज के दौरान दादी ने दम तोड़ दिया।
अयोध्या जिले के दौलतपुर निवासी आविश श्रीवास्तव (25) वर्ष अपनी दादी शोभा श्रीवास्तव (79) वर्ष के साथ कार से जगदीशपुर जा रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही वह हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर पहुंचे तभी बाइक सवार को बचाने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराते हुए आगे खड़े ट्रक से टकरा पलट गई।जिसमें कार में चालक आविश श्रीवासतव तथा उनकी दादी शोभा श्रीवास्तव को गम्भीर चोट आई। घायलों को कुमारगंज ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों शोभा श्रीवास्तव को मृत घोषित करते हुए दुसरे घायल का इलाज शुरु कर दिया।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More