अयोध्या में धूल भरी तेज हवाओं ने बदला मौसम का, तेज धूप के साथ 40 डिग्री पहुंचा तापमान।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। गुरुवार को 20 किलो प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल रही है। जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग आवश्यक कार्य से ही बाहर निकल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव होने के आसार है। लेकिन यह केवल 24 से 48 घंटे ही रहेगा। श्रीराम नगरी में धूल भरी तेज हवाएं चल रही है। इसके साथ ही तेज धूप भी निकली हुई है। इससे तापमान में इजाफा हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी है। वहीं तेज धूल भरी तेज हवाओं के चलते से राम नगरी आने वाले पर्यटक भी प्रभावित हो रहे है। दोपहर में राम नगरी की सड़कों पर काफी कम भीड़ नजर आयी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीता राम मिश्रा ने बताया कि – 20 किमी प्रति घंटा की औसत से हवाएं चल रही है। पश्चिमी यूपी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते शुक्रवार शाम से मौसम में मामूली बदलाव हो सकता है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी हवाओं और लू से अभी कुछ दिनों तक राहत मिलने वाली नहीं है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More