अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में वाहनों का प्रवेश रहेगा पूरी तरह बंद, 22 घंटे राम धाम में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगी व्यवस्था लागू।

अयोध्या में वाहनों का प्रवेश रहेगा पूरी तरह बंद, 22 घंटे राम धाम में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगी व्यवस्था लागू।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामनवमी मेला में भीड़ को देखते हुए राम नगरी में 22 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन  लागू रहेगा। मंगलवार दोपहर दो बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक राम नगरी में किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश नहीं करने पाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अयोध्या धाम आने वाले वाहनों को विभिन्न रूटों से डायवर्ट किया जाएगा।

इन रास्तों से वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद।

रामपथ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन / आटो विक्रम, ई-रिक्शा वाहनों का उदया चौराहे से प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा व उदया फ्लाईओवर से महोबरा (चूड़ामणि) चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, तक ही जा सकेंगे, पुनः उसी रास्ते अयोध्या शहर की तरफ वापस जाएंगे। व अयोध्या धाम मेले में जाने वाले वाहन गैस गोदाम पार्किंग में वाहनों को पार्क करेंगे। उदया चौराहे से टेढ़ी बाजार की तरफ सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

गोण्डा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकडमंडी चौराहे से एनएच-27 लोलपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

दुर्गागंज माझा बैरियर से सभी प्रकार के वाहन अयोध्या धाम की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।

हनुमान गुफा बैरियर से लता मंगेशकर चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

दीनबन्धु नेत्र चिकित्सालय से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 रामघाट चौराहे से तपशी छावनी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ठ चौक) से श्रीराम अस्पताल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

द्वारिकाधीश मन्दिर राजघाट चौराहा से अशर्फी भवन, पुरानी सब्जी मण्डी (पोस्ट आफिस की तरफ) की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

परिक्रमा मार्ग से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को गैस गोदाम के पास बनी पार्किंग में वाहन को पार्क करेंगे, गैस गोदाम के आगे सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

गुप्तारघाट बन्धा मार्ग होकर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राजघाट के पास बनी पार्किंग में वाहन को पार्क करेंगे, राजघाट के आगे सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

महोबरा बाजार (चूड़ामणि) चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

सभी डायवर्जन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू रहेगा।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216