ब्लॉक प्रमुख के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर सुबह अज्ञान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर के सामने खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद है। पति व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने कैंट थाना में तहरीर देकर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस CCTV कैमरे से फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह का अयोध्या थाना कैंट के बढ़ई पुरवा में आवास है। पति व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने बताया – सुबह करीब पांच बजे उनके घर पर चार बदमाश पहुंचे। उस समय (पत्नी) शिल्पी सिंह फूल तोड़ने के लिए निकली थी। बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। (पत्नी) शिल्पी सिंह चिल्लाती हुई, जान बचाकर मौके से भागकर घर के अंदर चली गई। जबकि तीन अन्य बदमाश घर के बाहर खड़ी इनोवा व स्विफ्ट डिजायर में तोड़फोड़ करने लगे। सर्वजीत सिंह ने घटना को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा – मैं पति पत्नी सुबह टहलने के लिए जाता हूं, गुरुवार को आवश्यक कार्य होने के चलते मैं लखनऊ गया था। सुबह पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दिया। संभावना है कि ये लोग हमें मारने के मकसद से आए होंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कह सकता हूं।
कैंट थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया – दो दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सर्वजीत सिंह का खंडासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रुदौली निवासी भीम सिंह, अबू सराय निवासी सिंपल सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More