अयोध्या खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से हुई बेटी की मौत के मामले में फैसला सुनने कचहरी आए, आरोपी वंश प्रकाश सिंह 60 वर्ष की अदालत परिसर में मौत हो गई। मुकदमे में बुधवार को फैसला आना था।
घटना की सूचना पूरी कचेहरी में फैल गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व मंत्री भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। न्यायिक अधिकारी प्रशांत शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी के प्रयास से काफी देर बाद एंबुलेंस आई और वंश प्रकाश सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अधिवक्ता सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि वंश प्रकाश सिंह थाना कुमारगंज के पालपुर का निवासी थे। वर्ष 2016 में अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा थे। इस दौरान लापरवाही से फायर हो गया, जिस कारण उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। वंश प्रकाश सिंह चार मार्च को बयान के लिए न्यायालय आया था और छह मार्च को फैसला आना था। वह बुधवार दोपहर अदालत परिसर में अचानक बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव से मिलकर घटना से अवगत कराया। न्यायालय परिसर में एक एंबुलेंस व एक डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर जनपद न्यायाधीश ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More