बाराबंकी करीब 10 किसानों का तीन हजार बोरी से अधिक आलू ऊंचे दामों पर बेचकर पैसा न देने के मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। सफदरगंज के ननकू पुरया गांव के किसान सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ करीब 10 किसानों ने अपना आलू सफदरगंज के जयशंकर कोल्ड स्टोरेज में जमा किया था। लेकिन उनका आलू ऊंचे दामों पर बेच लिया गया। किसानों को पैसा न देकर हड़प लिया गया। खातों में पैसा न होने के बाद चेक वितरित कर दीं, जिससे चेक बाउंस हो गईं।
तहरीर के अनुसार किसानों का तीन हजार बोरी से अधिक आलू है। इससे पहले किसानों ने अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत की थी। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More