
गृहस्वामी को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
पूराकलंदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खरगपुर मानापुर में गृहस्वामी को गोली मारने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 19/20 फरवरी रात की है। घर में चोरी के इरादे से घर में घुस रहे बदमाशों द्वारा मकान मालिक संतोष वर्मा के जागने पर उन्हें गोली मार दी गई थी। गोली मकान मालिक के जांघ में लगी। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि संतोष वर्मा के घर पर तीन अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरो द्वारा घर के छत के गेट का ताला तोड़ते समय गृह स्वामी के जाग गए। उनके द्वारा पीछा करने कर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विवेचना के दौरान बनवारी (पुत्र) शिवतेज कुमार निवासी ग्राम गौहनिया सलोनी थाना पूराकलन्दर, मुरारी (पुत्र) शिवतेज कुमार निवासी ग्राम गौहनिया थाना पूराकलन्दर, विश्राम (पुत्र) घिसियावन निवासी मजरुद्दीनपुर खजुराहट की घटना में संलिप्ता पाई गई। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा तथा एक खोखा व नकब लगाने के सामान बरामद किए गए है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More