एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ चुके कई लेखपाल व कानूनगो।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में रिश्वतखोरी के मामले में जिले के कई लेखपाल व कानूनगो एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ चुके हैं। अभी आठ नवंबर को सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्र घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे। इसके पहले सदर तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल अशोक सिंह को टीम ने करीब डेढ़ साल पहले व लिपिक राजीव सिंह को करीब छह साल पहले एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथों पकड़ा था।
शिकायत पर बल्दीराय के लेखपाल कमलेश को डेढ़ वर्ष व लंभुआ के एक लेखपाल विकास सिंह को भी एंटी करप्शन टीम ने करीब एक साल पहले रंगेहाथों दबोचा था। इसके पहले भी सदर तहसील के राम वदन पांडेय, कादीपुर के श्रीपति गुप्ता हत्थे चढ़े। लगातार एक के बाद एक लेखपाल व कानूनगो के टीम के हत्थे चढ़ने के बाद भी घूसखोरी में सुधार नहीं आ पा रहा है। इसी का नतीजा है कि बुधवार को कादीपुर कस्बे में कानूनगो राजितराम वर्मा को टीम ने रंगेहाथों दबोचा था। करीब 24 साल पहले सदर तहसील क्षेत्र से सुशील मिश्र दबोचे गए थे।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More