
अयोध्या जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के गुलाब बाड़ी के निकट स्थित एक बेकरी की दुकान पर पनीर पेटीज में हड्डी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बेकरी के चार वर्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। वहा के शहर के ही शिवनगर निवासी अभिनव तिवारी अपने मित्र अर्पित के साथ स्टार बेकरी पर पनीर पेटीज खाने गए थे। जिसमें खाने के दौरान पनीर पेटीज में हड्डी निकली। अभिनव ने जब बेकरी के मालिक से शिकायत किया तो बेकरी के मालिक ने अभिनव व उसके मित्र अर्पित तिवारी के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज झगड़ा पर उतर आए और अपने कर्मचारियों के साथ उसको घेर कर मारने पीटने की धमकी देने लगे।
अभिनव तिवारी किसी तरह से जान बचाकर थाना कोतवाली नगर में घटना के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल किया और मामला सही पाए जाने के बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More