छात्रा के अपहरण के आरोपी को दबोचा।

सुल्तानपुर_उत्तर प्रदेश।
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कस्बे के एक महाविद्यालय में 23 जून को बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटी थी। उसके पिता ने क्षेत्र के इसरौली निवासी मनोज मौर्य पर पुत्री का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छात्रा के साथ आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है