बस ने बाइक सवार सहित चार लोगों को रौंदा, दो की मौत, दो घायल।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली के अयोध्या लखनऊ राज मार्ग पर एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार सहित चार लोगों को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास एक निजी होटल के सामने हुई। स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने एक घायल को मृतक घोषित कर दिया गया।