Construction of 300 bed hospital will start soon in Redganj DG Health inspected - 300 बेड के अस्पताल निर्माण जल्द होगा शुरू, डीजी हेल्थ ने किया निरीक्षण।

300 बेड के अस्पताल निर्माण जल्द होगा शुरू, डीजी हेल्थ ने किया निरीक्षण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

300 बेड के अस्पताल निर्माण जल्द होगा शुरू, डीजी हेल्थ ने किया निरीक्षण।

Construction of 300 bed hospital will start soon in Redganj DG Health inspected - 300 बेड के अस्पताल निर्माण जल्द होगा शुरू, डीजी हेल्थ ने किया निरीक्षण।

अयोध्या।

अयोध्या रामपथ रीडगंज में बनने जा रहे, 300 बेड के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीजी हेल्थ ने निरीक्षण के बाद कहा कि अस्पताल के निर्माण के लिए स्थान उपयुक्त है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिसमें पार्किंग, इमरजेंसी यूनिट, ओपीडी, वार्ड और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने सीएमओ कार्यालय में जनपद स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, विश्व जनसंख्या पखवाड़ा और टीबी उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

डीजी हेल्थ ने निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में रात के समय होने वाले सीजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि इस दिशा में तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी ने उन्हें जानकारी दी कि वर्तमान में रात में केवल एक एनेस्थेटिस्ट उपलब्ध है। इस पर डीजी हेल्थ ने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि जिले के सभी एफआरयू केंद्रों को भी रात के समय सीजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए समुचित तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *