Akansha dubey suicide 1679838916756 -
वाराणसी - उत्तरप्रदेश

आकांक्षा दुबे का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा था समर सिंह।

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबए की मां ने पुलिस की जांच पर भी उठाए सवाल।

Akansha dubey suicide 1679838916756 -
फोटो

वाराणसी।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में गुत्थी सुलझने के बजाए और उलझती जा रही है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे पुलिस की जांच प्रक्रिया से खुश नहीं है और उन्होंने इन्वेस्टिगेशन पर सवाल उठाए हैं। आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपी समर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अदालत में गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की मौत की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए। ताकि इस केस के आरोपी सामने आए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने आरोपी समर सिंह पर कुछ ताजे आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि समर, उनकी बेटी आकांक्षा दुबे को अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था। कोर्ट ने मधु दुबे की याचिका पर सारनाथ थाने से इस केस में स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है। साथ ही इस केस की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी। कोर्ट में दायर याचिका में मधु दुबे ने बताया कि समरजीत सिंह उर्फ समर सिंह लगभग तीन साल पहले उनकी बेटी आकांक्षा दुबे से मिला था। इसने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

आकांक्षा दुबे की मां की तरफ से दायर की गई याचिका में यह भी कहा गया है कि जब भी आकांक्षा, समर का विरोध करती थी तो वह उसके साथ मार-पीट करता था। वो धमकी देता था कि उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। बता दें कि समर सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। पुलिस जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *