
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पूराकलंदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में एक समुदाय की लड़की को दूसरे समुदाय का युवक झांसा देकर अपहरण कर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। पता चलने पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भदरसा कस्बा में एक नाबालिग किशोरी को उसी कस्बे का एक दूसरे समुदाय का युवक झांसा देकर अपहरण कर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। इसकी जानकारी होने पर घर वालों ने खोजबीन किया तो पता चला कि वासिफ उसे ले गया है। इसके बाद उसके दादा ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदाय के बीच होने पर कुछ उपद्रवियों ने इसे सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। पुलिस ने चंद घंटों में ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अपहृत किशोरी के दादा के तहरीर पर वासिफ पुत्र माजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। भदरसा में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त कर रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More