22 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को इनायत नगर से पकड़ा।

अयोध्या।
अयोध्या पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के इनायत नगर पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अखिलेश पुत्र बृजभूषण को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना मवई में 2001 में धारा 392 और यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। विशेष न्यायालय गैंगेस्टर एक्ट, अयोध्या ने 30 जुलाई 2018 को आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
पुलिस क्षेत्र अधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी, मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम सदस्य दे रही थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो जा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
इनायत नगर थाना कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में उप निरीक्षक आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश दुबे, मनीष तिवारी और कांस्टेबल रामाज्ञा पासवान व धीरेंद्र मिश्रा शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।