सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

2 करोड़ 75 लाख रुपये की चरस पकड़ी गई, महिला समेत दो गिरफ्तार।

2 करोड़ 75 लाख रुपये की चरस पकड़ी गई, महिला समेत दो गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह की टीम ने हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह पर नकेल कस तस्करों की नींद उड़ा दी है। पिछले डेढ़ महीने में की गई कार्रवाई में कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

कार्रवाई में एसटीएफ के इनपुट पर अभियाकला के पास से एक महिला शिखा वर्मा (वाराणसी) और संतोष कुमार झा (बिहार) को पौने तीन करोड़ रुपये कीमत की 5 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपी इस मादक पदार्थ को वाराणसी में सप्लाई करने जा रहे थे।

इससे पहले 16 दिसंबर को मिश्रपुर पुरैना में पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्यों – सत्यम यादव और मुस्कान तिवारी को दो लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने ये पिस्टल मेरठ से 2 लाख रुपये में खरीदी थीं और बिहार के आरा में सप्लाई करने जा रहे थे।

जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड शुभम सिंह है, जो अमृतसर, मेरठ, आगरा और सहारनपुर जैसे शहरों में अपने नेटवर्क के जरिए हथियारों की खरीद-फरोख्त करवाता है। गिरोह के सदस्य अप्रैल 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वाराणसी के दरियापुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि हम लगातार ऐसे गिरोहो पर नज़र रख रहे हैं। जब लखनऊ-वाराणसी हाइवे फोर लेन में तब्दील हुआ है, तब से तस्कर इस रूट को तस्करी के लिए आसान रास्ता माना रहे थे। लेकिन इनके कोशिश कामयाब नहीं होने पाएगी।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216