अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

11 साल से भीटी में फायर स्टेशन का इंतजार, 35 किमी दूर से आती है दमकल, प्रशासन को भेजी रिपोर्ट।

11 साल से  फायर स्टेशन का इंतजार, 35 किमी दूर से आती है दमकल, प्रशासन को भेजी रिपोर्ट।

images 3 4 - 11 साल से भीटी में फायर स्टेशन का इंतजार, 35 किमी दूर से आती है दमकल, प्रशासन को भेजी रिपोर्ट।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले के भीटी तहसील में अग्निशमन केंद्र की स्थापना का मामला 11 साल से लटका हुआ है। 2013 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने फायर स्टेशन की मंजूरी दी थी। इसके लिए परसौली में 6000 वर्ग मीटर जमीन भी अधिग्रहीत कर ली गई थी। लेकिन शासन से बजट की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण अब तक भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आग लगने की स्थिति में अकबरपुर अग्निशमन केंद्र से दमकल को 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इतनी लंबी दूरी के कारण कई बार दमकल समय पर नहीं पहुंच पाती और आग से भारी नुकसान हो जाता है।

जिला अग्निशमन अधिकारी जय प्रकाश सिंह के अनुसार, हाल ही में शासन ने कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी, जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भीटी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए यह केंद्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216