होली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई,11 नमूने लिए, 60 किलो पनीर कराई नष्ट।
अयोध्या।
अयोध्या होली पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के सचल दल ने 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई संदिग्ध खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिए गए। साथ ही 18,000 रुपये कीमत की 60 किलो पनीर को नष्ट कराया गया।
एसडीएम सदर विकास धर दुबे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रवीण त्रिपाठी व नंद किशोर यादव ने जोगीतारा में साकेत ट्रेडर्स से अमूल क्रीम का एक नमूना लिया। ऋषि टोला में अराफात डेयरी से पनीर व घी का एक नमूना, उदया चौराहा पर सुमित्रा स्वीट्स से खोया व छेना की मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया गया।
एसडीएम रुदौली प्रवीण यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सिंह व सुमित चौधरी ने रानीमऊ चौराहा के गुरुकृपा ढाबा से दूध का एक नमूना लिया। चक्का का पुरवा मोड़, भेलसर में देशी तड़का ढाबा से बेसन का एक नमूना लिया। श्रीराम रसोई रेस्टोरेंट व ढाबा से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष साहू व हिमांशु जयंत ने शहर में रीडगंज तिराहा पर भोला डेयरी से संदेह होने की स्थिति में पनीर का एक नमूना लेने के साथ 18,000 रुपये की 60 किलो पनीर को नष्ट कराया। कुमारगंज में कुमार मिष्ठान भंडार से खोया व कृष्णा रेस्टोरेंट से पेड़ा का नमूना लिया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More