
होली में अन्त्योदय की मूल भावना निहित-सांसद लल्लू सिंह।
अयोध्या।
अयोध्या कौशलपुरी कालोनी के सुरेन्द्र लॉन में भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने जमकर फूलों की होली खेली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व होली के लोक गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। श्रीकृष्ण व राधा के प्रतिरूपों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से परिवेश होली के उल्लास से सराबोर हो गया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया।
अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का पर्व है। होली में अन्त्योदय की मूल भावना निहित है। सभी का बिना भेदभाव कल्याण हो यही हम सभी का अभिलाषा है। सरकार ने अयोध्या के विकास में किसी भी प्रकार की कोर कसर नही छोड़ी है। अयोध्या में एयर कनेक्टिविटी के लिए अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अर्न्तराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन, शहर में जाम से निपटने के लिए 6 रेलवे ओवर ब्रिज, फोर लेन की सड़कों के माध्यम से अयोध्या का विकास किया है। मोदी सरकार के दो कार्यकाल में महिलाओं का उत्थान हुआ है। सरकार ने महिला उत्थान के लिए शक्ति वंदन अधिनियम, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सुकन्या समृद्धि जैसे योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। 4 जून से अयोध्या को भगवामय करने का संकल्प सभी मातृशक्तियां लें।
इस दौरान आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, बसंती सिंह, शकुंतला गौतम, लक्ष्मी सिंह, डा सोनी, अनिता सिंह, नीलम जायसवाल, यमुनोत्री केसरवानी, मोनिका सिंह, रिंकी निषाद, सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More