
इनायत नगर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर क्षेत्र के हैरिग्टनगंज बाजार स्थित सेमरा गांव में हुए धमाकों के मामले में अफसरों को गुमराह करने पर चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही इन पर विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। घटना को ये पुलिसकर्मी सिलेंडर फटने की बात बताकर पूरी रात गुमराह करते रहे।
गुरुवार की रात हुए विस्फोट के बाद शुक्रवार को गन्ने की खेत में छिपाए गए बारूद में विस्फोट हुआ था। एसएसपी प्रशांत कुमार ने अनुसार इस मामले में सभी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
गुरुवार की रात इस विस्फोट से मकान की दीवार गिर गई और आतिशबाजी तैयार कर रहा इमरान नामक एक युवक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने आला अधिकारियों को पेट्रोमैक्स सिलेंडर फटने की आशंका होने की जानकारी देकर पूरी रात गुमराह किया। फिलहाल मामले में घायल युवक पर केस दर्ज हुआ है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More