
अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होते ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा है। श्रीराम के दर्शन के लिए जहां देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं, तो वहीं खास चेहरों का भी आना लगा हुआ है। शुक्रवार को प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री व मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी एक बार फिर अयोध्या धाम पहुंची। फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी अयोध्या दूसरी बार पहुंची। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर जाकर श्रीरामलला के दर्शन किए। वह यहां श्रीरामलला की सेवा में चल रही राग सेवा में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई हैं। सिने अभिनेत्री के साथ ही वह भरतनाट्यम की भी सिद्धहस्त नृत्यांगना है।
हेमा मालिनी ने श्रीरामलला के दर्शन करने के बाद अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन से अभिभूत हूं। बहुत ही अच्छा दर्शन मिला। राम मंदिर से से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी बदल गई है। हेमा मालिनी ने मथुरा के प्रश्न पर कहा कि हमारे कृष्ण लला भी किसी से कम नहीं हैं।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More