images 3 5 - हुईं बरसात फसलों को हुआ फायदा।

हुईं बरसात फसलों को हुआ फायदा।

बीकापुर - अयोध्या

हुईं बरसात फसलों को हुआ फायदा।

images 3 5 - हुईं बरसात फसलों को हुआ फायदा।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले में बीकापुर विकासखंड में बरसात और हवा के चलते एक तरफ जहां फसलों को नमी मिलने से फायदा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ हवा के कारण फसल गिर जाने से धान और गन्ने की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। धान की उन फसलों को नुकसान हुआ है जिनके पौधों में बालियां निकल आई हैं। 

किसानों ने बताया कि बरसात होने से एक तरफ यहां फसल को फायदा हुआ है वहीं दूसरी तरफ धान और गन्ने की फसल गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। इसका असर पैदावार पर भी पड़ेगा। जबकि सब्जी की फसल पर बरसात के चलते खेतों में जल भराव होने से कद्दू, नैनुवा, लौकी सहित लता वाली फसलों को नुकसान हुआ है। कई सब्जी किसानो द्वारा बताया गया कि बरसात के चलते जल भराव होने के बाद धूप निकलने पर फासले सूख जाएगी। जबकि सब्जियों की बुवाई के लिए डाली गई टमाटर, गोभी आदि की नर्सरी को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *