#image_title
खंडासा थाना क्षेत्र के कुन्दुरखा कला के पुरवा बिल्लन तिवारी गांव में एक हाईस्कूल की छात्रा ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त की जब उसकी मां गांव में राशन लेने के लिए गई थी। अभी आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मां सुनीता गांव में राशन लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री मोनिका यादव अकेले थी। शाम को करीब 6 बजे के लगभग जब उसकी मां राशन लेकर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिडकी से झांकने पर देखा तो पुत्री कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। ग्रामीणों को सूचना देने के बाद शव को नीचे उतारा गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खंडासा विनय कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि कि मृतका के पिता शिवकुमार यादव रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं, घर पर मां – बेटी अकेले रहतीं है। मोनिका ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More