हाईवे पर शुरू हुआ रोडवेज बसों का संचालन।
अयोध्या।
अयोध्या से अब रायबरेली और अमेठी पहुंचना आसान हो गया है। रायबरेली हाईवे का निर्माण लगभग पूरा होने के बाद परिवहन निगम ने इस मार्ग पर रोडवेज बसों का बेड़ा उतारा है। निगम की इस कवायद से यात्रियों के लिए राह आसान और सस्ती हुई है। क्षेत्रीय प्रबंधक से हरी झंडी मिलने के बाद अयोध्या डिपो में अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार और रोडवेज बसों को उतार रहा है। अभी तक परिवहन निगम की ओर से इस मार्ग पर केवल एक अनुबंधित बस का संचालन कर किया जा रहा था और वह भी अयोध्या से रायबरेली के बीच केवल एक फेरा ही लगाती थी। सुबह 6:00 बजे के बाद यात्रियों को रायबरेली रोड पर आवागमन के लिए कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाती थी जिसके चलते यात्रियों को प्राइवेट व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था और जगह-जगह साधन बदलने को मजबूर थे। इससे किराया भी अधिक खर्च होता था। यात्रा सुविधाओं के विस्तार और राजस्व प्राप्ति के लिए परिवहन निगम की ओर से इस राष्ट्रीयकृत मार्ग पर अनुबंधित के अलावा चार अन्य रोडवेज बसों को उतारा गया है। जो रविवार को अपने निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक अयोध्या डिपो से रायबरेली के लिए रवाना हुई और अपने फेरे पूरे किए।
अयोध्या डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि रायबरेली हाईवे पर रोडवेज की चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। पहले से संचालित अनुबंधित बस समेत कुल पांच बसें अयोध्या और रायबरेली के बीच 10 फेरे लगा रही हैं। परिचालन को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक रोडवेज बस के लिए दो-दो चालक और परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है।
नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद अब अयोध्या डिपो से 6:00 बजे रोडवेज की अनुबंधित बस तथा सुबह 7.00 बजे, 8.00 बजे, 9.00 बजे, दोपहर 12.30 बजे, दोपहर बाद 1.30 बजे और 2.30 बजे रायबरेली के लिए रोडवेज की बस रवाना होगी। रोडवेज की नियमित तीन बसों का हॉल्ट अयोध्या डिपो में होगा जबकि एक का रायबरेली में ।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More