हाइड्रा क्रेन की चपेट में आई महिला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में धर्म पथ पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा क्रेन की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने तुरंत घायल महिला को लेकर श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
महिला 50 वर्षीय तारा देवी पत्नी शिवदास काशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। महिला सोमवार की सुबह दुकान से काशीराम कालोनी की तरफ जा रही थी। तभी लता मंगेशकर चौक से बाईपास की तरफ जा रहे क्रेन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।