हत्या के आरोपी की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर।
अयोध्या।
अयोध्या कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनबीरपुर में थार से कुचलकर हुई हत्याओं के आरोपी अर्पित दुबे की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है। सट्टेबाजी के बल पर अर्जित की गई अकूत संपत्तियों का ब्योरा पुलिस खंगाल रही है। उसके बैंक खातों का विवरण जुटाया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बनबीरपुर निवासी कप्तान सिंह उर्फ रवींद्र व आलोक सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी अर्पित दुबे के पिता कचहरी में मुंशी हैं। सामान्य परिवार में जन्में अर्पित को शुरू से ही आलीशान जिंदगी गुजारने का शौक था। कम समय में तरक्की की चाह में उसने गलत रास्ते को चुना और सट्टेबाजी की काली दुनिया में एंट्री की।
इसके दम पर वह लगभग आठ-नौ साल में ही अकूत संपत्तियों का मालिक हो गया। पैसों के दम पर उसने गांव के बाहर कई गुर्गे पाल रखे थे, जिन्हें उससे मोटी रकम मिलती थी। इन्हीं गुर्गों के सहारे वह सट्टे में काफी कुछ गंवाने वालों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनों पर भी नजर रखता था। कम समय में अकूत संपत्तियां अर्जित करने के साथ ही उसका रौब और रुतबा बढ़ता गया। गांव के लोगों से तनातनी रहती थी। इस बीच उसके ऊपर सट्टेबाजी से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हुए। पुलिस के अनुसार अपराध जगत से काली कमाई करके थार खरीदी थी। इसके अलावा उसके पास दो अन्य चार पहिया वाहन भी होने का दावा किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपराध जगत से काफी संपत्ति बनाई है। आरोप पत्र दाखिल करने के बाद गैंगेस्टर की कार्यवाही के दौरान समस्त संपत्तियों का आकलन किया जाएगा। फिलहाल आरोपी के पास एक मकान व दो कार के अलावा कीमती जमीनें होने की भी जानकारी मिली है।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की अवैध संपत्तियों पर निश्चित तौर से बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए सारी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More