indian flag - स्वतंत्रता दिवस पर राम मंदिर समेत कई पौराणिक मंदिरों और कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा।

स्वतंत्रता दिवस पर राम मंदिर समेत कई पौराणिक मंदिरों और कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर राम मंदिर समेत कई पौराणिक मंदिरों और कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा।

ह्ह्ह - स्वतंत्रता दिवस पर राम मंदिर समेत कई पौराणिक मंदिरों और कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिर में भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके साथ साथ श्रीरामनगरी में कई पौराणिक मंदिरों में भी तिरंगा फहराया गया।
मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कमिश्नरी कार्यालय, आईजी प्रवीण कुमार ने आईजी कार्यालय, डीएम निखिल टी फुंडे, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने अपने अपने राजकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराया।
भाजपा कार्यालय महाराणा प्रताप वार्ड में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और संगठन के पदाधिकारियों ने झंडारोहण किया और आजादी के महानायकों को नमन किया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि समेत जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकलकर अमर नायकों को याद किया गया और आपरेशन सिंदूर सहित सेना के कई ऐतिहासिक अभियानों की झांकी निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *