अयोध्या शहर के कैंट थाना क्षेत्र में गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून पर पुलिस ने छापेमारी की। यहां बॉडी मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापे के बाद स्पा सेंटर को सील कर दिया। इसके संचालक पवन कुमार, मैनेजर ईशा गौतम, अंकित व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ देह व्यापार में FIR दर्ज कर ली है।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि नियावां क्षेत्र में गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। स्पा सेंटर के बोर्ड पर भगवान राम की तस्वीर भी लगाई गई है। स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायतें मिली थी। यहां आने लोगों को रिसेप्शनिष्ट की ओर से 2500 रुपए में बॉडी टू बॉडी मसाज की सुविधा मुहैया कराने की बात कही जाती थी। जबकि अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग चार्ज की डिमांड की जाती थी।
इसकी सूचना जब कैंट पुलिस को मिली तो कैंट पुलिस ने छापा मारा लेकिन तब तक संचालक और स्टाफ फरार हो चुके थे। कैंट थाने के सब इंस्पेक्टर शिवानंद यादव ने स्पा के संचालक पवन कुमार मैनेजर, ईशा गौतम अंकित व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ देह व्यापार मामले में केस दर्ज किया है।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर 2020 से संचालित हो रहा था। इसे सील कर दिया गया है। उसके संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More