images 3 - स्टाफ नर्स का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण।

स्टाफ नर्स का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्टाफ नर्स का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण।

images 3 - स्टाफ नर्स का गंभीर आरोप, डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्टाफ नर्स ने केंद्र के तत्कालीन अधीक्षक डॉक्टर महिपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नर्स का आरोप है कि डॉक्टर महिपाल ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता के अनुसार वह इस दौरान गर्भवती हो गई। डॉक्टर ने उनका गर्भपात भी करवाया। मामला 2022 का है, जब पीड़िता की तैनाती हैदरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की।

इसके बाद सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार बनियान ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर महिपाल को 50 शैय्या अस्पताल देवगांव भेज दिया। स्टाफ नर्स को भी सीएचसी सुनबा में स्थानांतरित कर दिया गया।
अब पीड़िता ने नया आरोप लगाया है कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मेडिकल लीगल टेस्ट चल रहा है और 10 बार मेडिकल सैंपल लिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता विवाहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *