
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पिठला चौराहे के पास जगदीशपुर की ओर से रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अयोध्या की ओर से जगदीशपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को समाने से इतना जबरदस्त टक्कर मारा की दोनों के परखच्चे उड़ गए। दोनों घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए जहां पर तैनात डॉ विकास यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भी दे दी है।
जानकारी के अनुसार सिमोर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर निवासी भूरा पुत्र तुर्राब व अबरार पुत्र इमाम खां अयोध्या की ओर से जगदीशपुर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वे जैसे ही पिठला चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि हलियापुर की ओर से रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने समाने से इतना जबरदस्त टक्कर मारा की भूरा व अबरार के परखच्चे उड़ गए भीषण दुर्घटना देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव सिंह चौकी प्रभारी एनडीए संतोष मौर्या ने पुलिस फोर्स एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ विकास यादव ने दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More