अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्कूल व आंगनबाड़ी चोरी की , तीन शातिर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।

स्कूल व आंगनबाड़ी चोरी की , तीन शातिर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी किया गया, लाखों रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है। यह चोरी देवगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र घोड़वल में सामने आई थी।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. महराजदीन ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्कूल से गैस सिलेंडर, अरहर की दाल सहित अन्य जरूरी सामग्री चोरी हो गई है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री कुसुम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि केंद्र से 43 इंच की एलसीडी टीवी, सात बोरी चना दाल, दो बोरी गेहूं दलिया और बच्चों के उपयोग के लिए रखे गए, टेडी बियर चोरी कर लिए गए हैं। इन शिकायतों के आधार पर कुमारगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर मोहित, अरविंद कुमार और प्रेम कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में सख्ती बरतने पर तीनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इससे पहले खण्डासा थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा स्थित एक विद्यालय में भी चोरी की थी। उस मामले में चोरी की गई 10 स्टील की थालियां और 8 स्टील के गिलास भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, जिससे उनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित, निवासी पालपुर कुमारगंज के रूप में हुई है, जिसका वर्तमान पता फत्तेपुर, हलियापुर, सुल्तानपुर, वहीं अरविंद कुमार और प्रेम कुमार दोनों रामपुर बबुआन, हलियापुर, सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने पूछताछ में सभी वारदातों को स्वीकार किया है। बरामदगी पूरी तरह उनकी निशानदेही पर की गई है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, चौकी प्रभारी अशोक पाठक, उपनिरीक्षक शैलेंद्र मणि, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, नेबू लाल और उमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216